फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कृत्रिम रंग में रंगा 56 हजार का 21 क्विंटल आलू जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार की देर शाम शहर के परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल से 21 क्विंटल रंगा आलू जब्त कर लिया। इसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। विभागीय टीम ने बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग भी बरामद किया है। जब्त आलू की कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि आलू पर कृत्रिम रंग लगाकर ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था, जिससे उन्हें नया आलू दिखे। इसके लिए आलू पर गेरुआ रंग लगाया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बताया कि कृत्रिम रंग में रंगे आलू का उपभोग करने से उपभोक्ताओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि इस काले कारोबार में संलिप्त लोग प्राकृतिक आलू के मुकाबले कृत्रिम रंग में रंगे हुए आलू को सामान्य आलू के रेट के मुकाबले प्रति क्विंटल 400 रुपये अधिक दर पर बेचते थे। बताया कि विभाग को शिकायतें मिली थीं कि मंडी में व्यापारी आलू को कृत्रिम रंगों से रंगकर बेच रहे हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को कृत्रिम रंग में रंगे हुए आलू के उपयोग से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें