बलिया। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में 21 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6420 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6399 में से 6140 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 192 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 90 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6439 संक्रमित पाए गए हैं।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हनुमानगंज के कसौंधी में एक, श्रीनगर में एक, आर्यसमाज रोड में एक, बहादुरपुर में दो, वायना में एक, उमरगंज में एक, आवास विकास में एक, गोपालपुर सागरपाली में एक, रेवती के रामपुर दिघार में एक, बेलहरी के सीताकुंड में एक, नीरूपुर में एक, गड़वार में एक, नवानगर के माल्दा में एक, वंशीबाजार में दो, रसड़ा में पांच, अमहर में एक, पॉजिटिव केस पाए गए है।