फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 21 जिला टॉपरों का आज होगा सम्मान, मिलेंगे 21 हजार रुपये और टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले अव्वल रहे 21 टॉपरों को बृहस्पतिवार को प्रशासनी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 21 हजार रुपये और टैबलेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एमपी सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर हाईस्कूल के 11 व इंटरमीडिएट के 10 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। इन परिणामों की घोषणा के बाद छात्रों के अंकपत्र भी वितरण के लिए डीआईओएस कार्यालय आ गए हैं। अब मेधावियों का सम्मान समारोह होना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मानित होने वाले जिला टॉपरों में हाईस्कूल के 11 व इंटर के 10 विद्यार्थियों के नामों की सूची शासन को भेजी गई थी, जिसको स्वीकृति मिली है। इसके लिए शासन की ओर प्रति टॉपर 21 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जो डीबीडी के माध्यम से सम्मानित होने वाले कुल 21 टॉपरों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। बताया कि बृहस्पतिवार को टाॅपरों को 21-21 हजार का डमी चेक व एक-एक टैबलेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें