फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 202 बीएलओ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए विकासखंड बैरिया, मुरलीछपरा व रेवती आंशिक में कुल 202 बीएलओ को नियुक्त किया गया है। 181 मतदान केंद्रों के 481 बूथों का मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तैनात किए गए बीएलओ करेंगे। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 14 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कर अर्हता पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे। उक्त जानकारी उप जिलाधिकारी बैरिया सोमवार को विकास खंड बैरिया के ड्वाकरा हॉल में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में दी। 30 सितंबर से मतदाता सूची में परिवर्तन, संशोधन एवं विलोपन की सूची जमा करनी होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 दिसंबर को होगा। इसके बाद 6 से 12 दिसंबर के बीच दावे आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर के बीच निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। विकासखंड बैरिया, मुरली छपरा व रेवती आशिक में कुल 181 मतदान केंद्रों पर 481 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की बैरिया विकासखंड के 30 ग्राम पंचायतों में 79 बीएलओ 86 मतदान केंद्र के 205 बूथों के मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। मुरली छपरा विकासखंड के 25 ग्राम पंचायतों में 86 बीएलओ 72 मतदान केंद्रो के 187 बूथों के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। रेवती आंशिक के 20 ग्राम पंचायतों में 37 बीएलओ 47 मतदान केंद्रों के 89 बूथों के पुनरीक्षण का कार्य संपन्न करेंगे। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर गांवों के समस्याओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र सामाजिक कारणों से अतिसंवेदनशील है। यहां चाक चौबंद व्यवस्था में पारदर्शिता तरीके से चुनाव कराने के लिए ग्राम प्रधानों का सहयोग आवश्यक हैं। बैठक में एडीओ पंचायत उमेश कुमार सिंह, रविप्रताप सिंह, अरुण यादव, शुभम सिंह, मालती यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें