फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान को लेकर बीजेपी व गठबंधन समर्थक भीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। प्राथमिक विद्यालय नरहीं प्रथम पर मतदान के दौरान भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से कुछ समय तक ईंट-पत्थर चलए गए। यह देख ड्यूटी पर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और मामला शांत कराया। संयोग अच्छा रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस ने गठबंधन के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक के बूथ संख्या 272 पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था लेकिन शाम के वक्त फर्जी मतदान को लेकर गठबंधन के कार्यकर्ता विंध्यवासिनी राय और शिवशंकर राम भाजपा समर्थक नरहीं प्रधान बब्बन यादव को गाली देने लगे। यह देख भाजपा समर्थक जुट गए और मामला तूल पकड़ लिया। आरोप है कि अभी दोनों में गाली-गलौज चल ही रहा था कि गठबंधन का एक बसपा समर्थक बगल स्थित अपने मकान के छत पर चढ़ गया और भाजपा समर्थकों पर ईट-पत्थर चलाने लगा। यह देख भाजपा समर्थक भी ईंट पत्थर चलाने लगे।
इसके बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हो गया। इस मामले में पुलिस ने सपा-बसपा गठबंधन के समर्थक विंध्यवासिनी राय और बसपा समर्थक शिवशंकर राम को हिरासत में ले लिया। संयोग अच्छा रहा कि कोई घायल नहीं हुआ और न ही मतदान ही प्रभावित हुआ। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तितर-बितर हो गए। इस बाबत सदर सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ था, मामूली झड़प हुई थी। चुनाव शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। झड़प मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें