फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक मतदानकर्मियों ने जमा किया ईवीएम मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छिटपुट घटनाओं के साथ बलिया में 17वीं लोक सभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीन व बीबी पैट मशीन लेकर कृषि मंडी पहुंचे, जहां स्ट्रांग रूमों में विधान सभावार बने टेबलों पर देर रात कर्मियों ने मशीनों को जमा किया। इस दौरान एनसीसी तिराहा से लेकर कृषि मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण बलिया-बांसडीह मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कृषि मंडी में ईवीएम मशीन व बीबी वैट मशीन मतदानकर्मियों ने विधान सभावार बने टेबल पर देर रात तक जमा किया। मशीन जमा करने के बाद मतदानकर्मियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी फजीहत हुई। नगर में जाम न लगे इसके लिए जगह-जगह फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें