फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव पर दो गोला चैता

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। हर साल की तरह इस वर्ष भी चितबड़ागांव-महरेंव संपर्क मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर दो गोला चैता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

मंदिर के वार्षिकोत्सव में संपूर्ण मानस पाठ के समापन पर हवन पूजनोपरांत प्रसाद वितरण किया गया एवं रात में रमाशंकर सिंह व कमलेश देहाती के बीच दो गोला चैता हुआ। पूरी रात दर्शक चैता सुनने को जमे रहे। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, डा. सुमन सिंह, कमलेश सिंह, संदीप तिवारी, मनीष तिवारी, हरिनारायण चौरसिया आदि रहे। ग्राम प्रधान मोती चंद्र गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें