फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वरासती तो सपा अत्याचारी व शरारती पार्टी: सुरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सतीशचंद्र कालेज मैदान में मंगलवार को भाजपा की विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि व उप्र सरकार के मत्स्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव जाकर लोगों से मिलें और पार्टी की नीतियों को बताकर जिताने का संकल्प लें।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस का नारा था कि गरीबी हटाओ। गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन देश का गरीब मिटता चला गया। लेकिन गरीब का बेटा जिसने गरीबी देखी थी, उसने प्रधानमंत्री बनते ही देश से गरीबी दूर करने का काम किया। किसानों के उत्थान के लिए किसान सम्मान योजना के तहत 6000 रुपये सालाना देने का काम किया। हम संकल्प लें कि मोदी की सरकार 400 प्लस के साथ बनें।
पूर्व मंत्री व बलिया लोकसभा प्रभारी फागू चौहान ने कहा कि जो कार्य भाजपा सरकार पांच साल में किया, उस कार्य को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ संबोधन की शुरूआत की। कहा कि इस बार का चुनाव ईमानदार बनाम बेईमान तथा चित्र व चरित्रवान के बीच होगा। इस मौके पर मुहम्मदाबाद विधायक अल्का राय, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, शेषमणि राय, विजय बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, प्रर्मिला गुप्ता, नीतू राय, अमिताभ उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, नकुल चौबे, जयप्रकाश साहू, नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें