फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होना आश्चर्यजनक : रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के बांसडीह के स्टैंड स्थित महुआ मोड़ पर विश्वजीत सिंह की अध्यक्षता में युवा चेतना के तत्वावधान में जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि राष्ट्र का ऋण उतारने के लिए हर नागरिक को प्रयास करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अब सीधी लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि अराजकता के ख़िलाफ नैतिकता की लड़ाई में हम हमेशा नैतिकता के साथ हैं। कहा कि देश हित में युवा चेतना गांव-गांव लोगों को जागरूक कर रही है। हम असत्य को हराने हेतु निकल चुके हैं। रक्षा मंत्रालय से राफ़ेल से जुड़े दस्तावेजों की चोरी आश्चर्यजनक है। सिंह ने कहा कि देश हित में जनसंघर्ष होगा। युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सेना और सीमा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, पूरा देश सेना के साथ है और हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। जनसंवाद कार्यक्रम को युवा चेतना महासचिव अजय राय मुन्ना, संजय सिंह, अनिल तिवारी, मोहन सिंह, रामबाबू सिंह, अवधेश राय, विनोद पांडेय, सुनील पासवान पिंटू, गुड्डु सिंह, अभिषेक तिवारी मुनिंद्र, सुनील सहनी, सोनू राय, सुनील सिंह ने भी सम्बोधित किया। जनसंवाद का संचालन प्रशांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें