फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल पर रहे बैंककर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकार के श्रम विरोधी नीतियों के विरोध और अपनी मांगों के समर्थन में कोऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन यूनिट के सभी कर्मचारी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक के मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किये। इस दौरान ट्रेड यूनियन से जुड़े बैंकों, दूरसंचार कार्यालय, डाकघरों में भी पूर्णत: बंदी करते हुए बैंक एवं केंद्रीय कर्मियों ने धरना किया। बैंकों और डाकघरों के हड़ताल के चलते करीब सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। इससे बैंक उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिन में डेढ़ सौ करोड़ रुपये का लेन-देन ठप रहा।
विज्ञापन

बैंक हड़ताल के दूसरे दिन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने बैंकों के समक्ष तालाबंद करने के बाद हड़ताल किया। केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल सेंट्रल ट्रेड यूनियन के समस्त मांगों के साथ-साथ अपनी मांगों के लिए किया गया है। बैंक में भर्ती बढ़ाने तथा आउटसोर्सिंग से काम न कराने तथा एनपीए को रोकने को लेकर किया गया है। यह हड़ताल बैंकों के निजीकरण को रोकने के लिए है। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, दिवाकर दूबे, उदनारायण, अतुल दूबे, अजय श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह, निर्भय उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह, गोरख प्रसाद, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अजय सिंह, अतुल कुमार, राघवेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर दूरसंचार कर्मचारियों ने सीटूूूूके आह्वान पर बंदी को पूर्ण सफल बनाते हुए दूर संचार कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते श्रमिक वर्ग बेहाल है। ऐसे में हमें अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कोऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्तर पर यूपी बीईयू से तथा राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के माध्यम से आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन से संबद्ध है। हड़ताल का आह्वान केंद्र सरकार द्वारा पूंजीपतियों और औद्योगिक घरानों को लूट के सुविधाजनक नीतियों के विरोध में, ट्रेड यूनियन एक्ट में संशोधन कर श्रम संगठनों को पंगु बनाने तथा जनविरोधी आर्थिक नीतियां लागू करने के विरोध में किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग है कि 50 जिला सहकारी बैंकों को शीर्ष बैंक में विलीन करने में तेजी लाई जाए, सहकारी बैंक कर्मियों को पेंशन सुविधा अनुमान कराई जाए, सरकारी बैंकों में आउट सोर्सिंग द्वारा नियमित एवं स्थाई प्रकृति के कार्यों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बंद की जाए, सहकारी पर्यवेक्षकों को जिला सहकारी बैंकों पर न थोपा जाए। हड़ताल के मद्देनजर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बलिया के सभी कर्मचारी बैंक के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश सहायक महामंत्री अतुल कुमार दुबे, उदय नारायण, कृपाशंकर, बहादुर सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, सुदामा राम, लखन सिंह, अरविंद कुमार सिंह व बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें