हल्दी। बाटी-चोखा के लिए मशहूर जिले के नरहीं थाना के पिपरा कला गांव निवासी युवक ने 12 किलो आटा से एक लिट्टी बनाई। इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर होने लगी है।
विकास खंड बेलहरी के राजपुर गांव निवासी डॉ.रविन्द्र यादव के यहां शुक्रवार को 24 घंटे के लिए अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ और शाम को अतिथियों के भोजन के लिए लिट्टी-चोखा का कार्यक्रम रखा गया। लिट्टी बनाने के लिए नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला निवासी सुरेंद्र गोंड को भी बुलाया गया था। सुरेंद्र ने 12 किलो के आटे से एक लिट्टी व 10 किलो वजन की दूसरी लिट्टी बनाई। लेकिन इसके स्वाद में काई अंतर नहीं आया। जिसने भी भोजन किया उसने स्वाद की प्रशंसा की। सुरेंद्र ने बताया जनपद के लोग हरिकीर्तन, रामायण, सुंदर कांड के अलावा अन्य छोटे अवसरों पर मुझे बुलाते हैं, जहां जाकर मैं लिट्टी बनाता हूं। लोगों ने बताया कि लिट्टी खाने में केक की तरह मुलायम और स्वादिष्ट थी।