फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनबरसा सीएचसी अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में बने जच्चा-बच्चा व टीकाकरण केंद्र को जेसीबी से तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सोनबरसा अस्पताल पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. विजय यादव को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रांगण का हरा पेड़ कटता रहा और चुपचाप तमाशा देखते रहे। इसको लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। डीएम ने जच्चा-बच्चा व टीकाकरण केंद्र तोड़ने वालों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। एसडीएम बैरिया लालबाबू दुबे व तहसीलदार बैरिया गुलाब चंद्रा को अस्पताल बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, जिस पर यह लिखा होगा कि यह जमीन अस्पताल की है।
विज्ञापन

सांसद भरत सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि अस्पताल की जमीन बहुत पहले से है और लाखों रुपये लगाकर अस्पताल की चहारदीवारी बनाई गई है। एमएलसी ने भूमि पर कब्जा करने की नीयत से हरे पेड़ो की कटाई व सरकारी भवनों को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। एमएलसी के इस कार्य में उनके चाचा राज्यसभा सदस्य का संरक्षण प्राप्त है। कहा कि जिले के कई सरकारी जमीनों व भवनों पर एमएलसी का अवैध रूप से कब्जा है। उक्त सारी जमीनें मैं खाली करवाकर ही दम लूंगा। कहा कि ऐसे लोगों पर एंटी भू माफिया के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कहा कि इस संबंध में वह पीएम, सीएम व संबंधित उच्च अधिकारियों से शिकायत की हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भवन को तोड़ने वालों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है और अस्पताल के अधीक्षक से जवाब मांगा गया है। बताया कि अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि 229बी के तहत उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल कर कुंवर सिंह ट्रस्ट का नाम खारिज करवाकर अस्पताल का नाम दर्ज करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें