फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बीएलओ गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत तहसील क्षेत्र के 368 बूथों पर बीएलओ व 36 सुपरवाइजर को तैनात किया गया था। पूरे दिन एसडीएम लालबाबू दुबे व तहसीलदार गुलाब चंद्रा मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लेने के लिए चक्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित व समय से पहले बूथ से जाने वाले बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक पाठशाला भिखाछपरा व प्राथमिक पाठशाला पश्चिमी बंद मिले। प्राथमिक पाठशाला पर बूथ संख्या 273 की बीएलओ आशा पासवान अनुपस्थित मिलीं, जबकि प्राथमिक पाठशाला पश्चिमी के बूथ संख्या 274 के बीएलओ पंकज कुमार सिंह विद्यालय बंद होने के कारण स्कूल के बाहर बैठे मिले। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने विद्यालय बंद होने के बाबत मौके से ही बीएसए से वार्ता कर डेढ़ बजे बंद विद्यालय को खुलवाया। लेकिन डेढ़ बजे तक विद्यालय बंद रखने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इसी तरह लक्ष्मण बाबा इंटर कॉलेज बैरिया में तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान इंटर कॉलेज के सभी कक्ष बंद मिले, जिससे बीएलओ को पानी से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। तहसीलदार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा कि जिस दिन मतदाता सूची का कार्य हो संबंधित विद्यालयों के कक्ष खुले रहें। बूथ संख्या 278 प्राइमरी पाठशाला रानीगंज पश्चिमी के बीएलओ विद्याभूषण अनुपस्थित मिले, बैरिया इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 293 पर अखिलेश कुमार, बूथ संख्या 294 पर रंजना देवी, बूथ संख्या 295 पर अवनीश शुक्ल, बूथ संख्या 296 पर रंजीत सहित चार बीएलओ समय से पहले चले गए थे। प्राथमिक पाठशाला सोनबरसा बूथ संख्या 325 की बीएलओ निर्मला देवी अनुपस्थित रहीं। इस तरह सातों बीएलओ के खिलाफ खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें