राजनीतिक व शैक्षणिक जागरूकता की कमी के चलते केशरवानी वैश्य समाज अन्य वैश्य समाज की तुलना मे अभी काफी पीछे हैं। समाज में पहचान व वजूद के लिए हम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। हम संगठित रहेंगे तभी हमारा उत्थान संभव हो पाएगा । उक्त बातें अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा के रानीगंज बाजार इकाई के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र प्रसाद केशरवानी ने कही।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के माध्यम से समाज के लोग किस गांव, कस्बे, नगर, जडिोला, महानगर तथा देश के विभिन्न प्रान्तों में कितनी संख्या में है। इसकी जनगणना कराई जा रही है। शादी विवाह के लिए 24 ह्वाटसएप ग्रुप चलाया जा रहा है। इसकी सहायता से शादी विवाह के लिए लड़का लड़की की जानकारी आपको घर बैठे एक क्लिक में मिल जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय केशरवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता बढ़ती है । दीनानाथ केशरी ने शीघ्र ही जनपद की नई कार्यकारणी व पदाधिकारीयों के चुनाव कराए जाने की घोषणा की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र केशरवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित दर्जन पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रत से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रामेश्वर जी केशरी व संचालन बलिराम प्रसाद केशरी ने किया । आयोजक उमाशंकर केशरी ने आभार जताया। समारोह में शिरीश केशरी , नंदलाल केशरी , दीनबंधु , प्रमोद , अरूण केशरी शंकर जी , अनिल कुमार केशरी आदि ने संबोधित किया । कार्यक्रम में रानी केशरी, शांति केशरी , निर्मला केशरी आदि रहे।