फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिमुहानियों पर बनाएं स्पीड ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कई त्रिमुहिनयों पर स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे हो रहे। रविवार की शाम भी यहीं पर ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों से चिंतित स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से यहां पर स्पीड ब्रेकर बनावाए जाने की गुहार लगाई है। कहा कि लगातार हो रहे हादसो से प्रशासन अभी तक सबक नहीं ले सका है। जबकि लोग दुर्घटनाओं से दहशत में हैं। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि यदि स्पीड ब्र्रेकर जल्द नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार बीते नवंबर में इसी त्रिमुहानी पर ट्रक के टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। वहीं क्षेत्र के त्रिकालपुर तिराहे पर बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। वहीं थाना तिराहे पर ही ठोकर न होने की वजह 2016 में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को पिकप ने रौंद दिया था। ऐसे में क्षेत्र के लोग इसे लेकर अब आंदोलन के मूड में है। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह कल्लू ने बताया कि एक के बाद त्रिमुहानी पर ही घटना घट रही है। वहीं क्षेत्र के कस्बा के समाजसेवी राणा विक्रम नारायण सिंह ने बताया कि अब बर्दाश्त के बाहर है। जिला प्रशासन इन जगहों पर जल्द से जल्द ठोकर बनवाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें