फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा नहीं निकाल सके अभाविप के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। बिना अनुमति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में रविवार को निकाले जाने वाले तिरंगा यात्रा स्थगित होने के बाद भी पुलिस रविवार को काफी चौकन्ना दिखी। शनिवार की देर शाम चौकी प्रांगण में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह पहुंच मातहतो की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर गए थे। जिसके बाद रविवार को सुबह ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ नगरा मोड़ पर पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया। लेकिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे दिन नगरा मोड़ के आसपास नजर नहीं आए हालांकि प्रशासन देर शाम तक नजर गड़ाए रहा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य आकाश तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सिकंदरपुर कस्बा के नगरा मोड से तिरंगा यात्रा निकाला जाना था। इसके साथ ही कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान मृतक चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि देने का भी आयोजन किया जाना था। लेकिन इसका प्रशासन द्वारा कोई अनुमति नहीं था जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी लगी पूरे जनपद में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव ने शनिवार को तहसील प्रांगण में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को तलब कर जनपद में धारा 144 लागू होने व बिना अनुमति कार्यक्रम न करने का सख्त हिदायत दे दिया गया था। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था लेकिन ऐतिहातन पुलिस रविवार को नगरा मोड पर काफी चौकन्नी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें