रक्तदान से होता है नए रक्त का संचार
टीडी कालेज और एचडीएफसी बैंक का रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। नगर के टीडी कॉलेज और एचडीएफसी बैंक की नगर शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। टीडी कॉलेज में 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
टीडी कालेज के जयप्रकाशनारायण सभागार में राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर 25 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में एनएसएस के छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। प्राचार्य डा. दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से मानव शरीर को काफी लाभ पहुंचता है। इसके साथ ही नए रक्त का संचार होता है। इस मौके पर डा. साहेब दूबे, अजय कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, जैनेंद्र कुमार पांडेय, डा. अमलदार निहार, डा. अक्षयलाल यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर के एचडीएफसी बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुुुभारंभ सीएमओ डा. एसपी राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार मिश्र तथा आपरेशन मैनेजर अभिनव तिवारी ने बताया कि बैंक निरंतर 11 वर्षो से हर साल रक्तदान शिविर आयोजन करता आ रहा है। जिसमें बैंक कर्मियों के साथ ही अन्य लोग रक्तदान करते है। इस मौके पर नितिन केशवानी, पंकज, सिद्घार्थ, अमित, विनय आदि उपस्थित रहे।