फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैबतपुर के ग्रामीणों को मिल सकती है गंगा के कटान से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हनुमानगंज ब्लाक के हैबतपुर और उसके आस-पास के गांव में हो रहे गंगा नदी के कटान से जल्द ही राहत मिल सकती है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या से न सिर्फ अवगत कराया है, बल्कि समस्या के समाधान के लिए स्थाई ठोकर बनवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


पत्र में कहा कि हैबतपुर गांव के पास गंगा नदी का जिस तेजी से कटान हो रहा है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में गांव पूरी तरह नदी में विलीन हो जाएगा। गांव के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। हर साल कटान की वजह से सैकड़ों एकड़ खेत नदी में समा रहे हैं। हैबतपुर में ठोकर बन जाने से करीब दर्जनभर गांवो को फायदा होगा।
मालूम हो कि विगत दिनों हैबतपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद अगले दिन एक होटल में आयोजित जयप्रकाश नारायण की जयंती पर डॉ. सीपी ठाकुर के समक्ष युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने हैबतपुर गांव के कटान से अवगत कराते हुए उसके स्थाई समाधान की मांग की थी। उसी समय डॉ. ठाकुर ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जल्द ही इस गंभीर समस्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें