सुखपुरा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की बैठक रविवार को सीडीपीओ कार्यालय सुखपुरा के प्रांगण में हुई। जिसमें नौ नवंबर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रवक्ता विनोद सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री बनने के बाद सलेमपुर में मुख्यमंत्री ने खुले मंच से घोषणा की थी कि 120 दिनों में कार्यकत्रियों का मानदेय सम्मानजनक हो जाएगा। लेकिन अफसोस आज तक नहीं हुआ। कहा कि कार्यकत्री अपने क्षेत्र में पूरे लगन के साथ काम करती हैं। लेकिन हमेशा उनके साथ छल होता है। अब संघ ने ठान लिया है कि उनका वाजिब हक दिला कर रहेगा। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को होने वाले सम्मेलन मे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह मौजूद रहेंगे । इस मौके पर शशि बालागुप्ता, माया, रीना, मनोरमा, प्रमिला, मालती देवी, सरोज आदि लोग उपस्थित रहीं।