बलिया। गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति प्रमाण जारी करने को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
अरविंद गोंडवाना ने कहा कि इस मांग को लेकर एक पखवारा पहले डीएम को ज्ञापन दिया गया और डीएम ने प्रमाण पत्र जारी कराने का आश्वासन भी दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी भी तहसील से गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण जारी नहीं होने से खासकर छात्रों के सामने संकट खड़ा हो गया है। रंजीत गोंड ने कहा कि डीएम की ओर से जाति प्रमाण जारी करने के लिए सभी तहसीलों को निर्देश नहीं दिया गया तो अगले क्रम में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू, कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र विक्रम सिंह, मिथिलेश यादव मोती, विकास कुमार गुप्ता विक्की, विकास पांडेय लाल आदि ने भी समर्थन दिया।
इस मौके पर सुमेर गोंड, दादा अलगू गोंड, सुदेश गोंड, सुरेश गोंड, रामनाथ खरवार, शिवशंकर खरवार, राजेश, बच्चा लाल, आनंद शंकर, गोपाल खरवार, दुर्गविजय, मुलायम, तारकेश्वर, अेशाक, दीपक, शिप्रांत सिंह, अखिलेश यादव, अजीत गोंड, हीरा देवी, तारा देवी, रीना, रोहित, अविनाश आदि थे।