फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रधानाध्यापकों समेत चार शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बुधवार को रसड़ा क्षेत्र के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों पर बीएसए ने तीन प्रधानध्यापकों समेत चार शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र के प्रावि अतरसुआं की जांच में शिक्षिका साधना सिंह 21 जुलाई से अनुपस्थित मिलीं। स्कूल में पाठ्य योजना व शिक्षक डायरी की बात तो दूर रंगाई-पुताई तक नहीं हो सकी है। शैक्षिक वातावरण भी जर्जर मिला। फ्लैक्स अभी तक नहीं लगा है। कार्यालय पूरी तरह गंदा मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक अमेरिका चौहान के साथ ही शिक्षिका साधना सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए बीईओ से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रावि यादव बस्ती धनईपुर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव मोबाइल से बात करते मिले। लेकिन पठन-पाठन नहीं हो रहा था। यहां भी विभागीय दिशा-निर्देश के मुताबिक व्यवस्थाएं नहीं थी। 80 के सापेक्ष 32 बच्चे उपस्थित थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। वहीं, प्रावि सरायभारती नम्बर-एक पर प्रधानाध्यापक विवेकानंद पांडेय व शिक्षिका चंदा शर्मा उपस्थित मिले। लेकिन यहां भी विभागीय आदेश के विपरीत व्यवस्था मिली। शैक्षिक वातावरण का भी अभाव मिला। बीएसए ने यहां के प्रअ विवेकानंद पांडेय का वेतन रोक दिया है। बीएसए ने बताया कि 21 अगस्त को उन्होंने हनुमानगंज ब्लाक के उप्रावि बसंतपुर नम्बर-दो का निरीक्षण किया था। वहां भी प्रधानाध्यापक बगैर सूचना अनुपस्थित मिले थे, जिनका वेतन रोक दिया गया है। जांच में 156 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 41 बच्चे मौजूद मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें