फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्षेत्र में लगेंगी शिकायत पेटिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए क्षेत्र में शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। कहा कि योगी सरकार जनता की सरकार है और जनता के अनुसार ही चलेगी। लिहाजा सभी विभाग के अधिकारी अब जनता तक पहुंचेंगे और संवाद स्थापित करेंगे। सरकार की हर लाभकारी, कल्याणकारी योजनाओं को समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मंत्री श्री तिवारी शनिवार को कथारिया, लक्ष्मणपुर, अंजोरपुर, थम्हनपूरा ग्राम सभाओं में आयोजित जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन गांवों में जनता से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्या सुनी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से शिकायतों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए क्षेत्र में शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। जनता किसी भी विषय पर अपनी राय दे सकेगी। कहा कि मुख्यमंत्री भी प्रत्येक जनपद में समीक्षा करेंगे और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । कहा कि सरकार ने 4 महीने का समय सुधरने के लिए दे दिया, लेकिन अब कार्रवाई होगी। सरकारी भूमि और गरीबों के जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों पर एंटी भू-माफिया एक्ट के तहत कार्यवाही होगी। भरोसा दिलाया कि 2019 तक सभी पात्रों तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। चौपाल में तहसीलदार बलिया जितेन्द्र सिंह, मोती राम , जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, बीडीओ सोहाव, सहायक महाप्रबंधक भूमि विकास बैंक अवधेश शर्मा आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें