फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का शोषण बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि जिले स्तर पर ग्राम प्रधानों का शोषण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री पाठक नगवा में मंगल पांडेय के स्मारक परिसर में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। श्री पाठक ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र के सबसे निचली इकाई के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन तथा सरकार को उनकी हर संभव सहायता करनी चाहिए। कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन के लोगों के नेतृत्व में जल्द ही मुख्यमंत्री मिलकर ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में बढ़ोतरी एवं उनके वेतन मानदेय संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर जनाड़ी के प्रधान घनश्याम पांडेय, उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी, जवही के प्रधान अखिलेश चौबे, घोड़हरा के प्रधान नफीस अख्तर, आड़रा के प्रधान बलदेव गुप्ता, मोहन छपरा के प्रधान मनीष पांडेय अगरौली के प्रधान मोहन जी दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें