फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आपातकाल विरोध दिवस पर 20 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने आपातकाल को लेकर गोष्ठी को संबोधित किया। आपातकाल विरोध दिवस पर जिले के 20 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आपातकाल विरोध दिवस पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने नगर स्थित शहीद पार्क में पौधरोपण भी किया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित गोष्ठी में कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान कई बेगुनाह लोगों को गोली मार दी गई। नागरिकों को जेल में डाला गया। लोगों की स्वतंत्रता छीन ली गई। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद भरत सिंह ने भी विचार रखे। राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि मेरे पिता चंद्रशेखर ही एक मात्र ऐसे नेता थे, जो कांग्रेस में रहते हुए आपातकाल का विरोध किए। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा कहा कि देश में इमरजेंसी लगे आज 50 साल पूरे हो चुके हैं। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। तब देश में ऐसा तूफान उठा, जिससे हर एक भारतीय को जूझना पड़ा था। इस मौके पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी गोपाल सिंह, देवेन्द्र त्रिपाठी, सुनिल बहादुर सिंह तथा ऋषि राज सिंह समेत 20 सेनानी को सम्मानित किए गए। इस मौके पर अध्यक्षता पूर्व मंत्री राजधारी सिंह व संचालन पूर्व महामंत्री सुरजीत सिंह परमार ने किया। उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय,संजीव डम्पू, आलोक शुक्ला आदि रहे।
000
प्रदर्शनी का मंत्री ने किया उद्घाटन: कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपात काल के काले अध्याय का पचासवां वर्ष के अवसर पर बुधवार को एक प्रदर्शनी लगाई गई। नगर के अग्रवाल धर्मशाला में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। प्रदर्शनी में आपात काल में दिए गए यातना से संबंधित पोस्टर लगाए गए थे, जो उस समय की अनदेखी कहानी बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें