बलिया। शहर की 4 प्रमुख सड़कें अब बेहतर होंगी। एनएच-31 से शहर के अंदर जाने वाले मार्गों के लिए शासन से 19.84 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। इससे करीब 3.55 किमी से अधिक सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।
इसमें बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर और महर्षि भृगु मंदिर की सड़क को भी शामिल किया गया है। बलिया नगर क्षेत्र के विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति प्रदान हो गई है। इसमें एनएच-31 फोरलेन मालगोदाम से शनिचरी मंदिर, बाबा बालेश्वर मंदिर से नया चौक होते हुए महर्षि भृगु मंदिर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा कई लिंक मार्गों को भी शामिल किया गया है। इन मार्गों पर कई हनुमानगढ़ी व दुर्गा मंदिर भी पड़ता है। ऐसे में मंदिरों तक पहुंचने का मार्ग सुगम हो जाएगा। सड़कों पर पटरियों का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे सड़कें काफी चौड़ी हो जाएगी और जाम से मुक्ति मिलेगी।
-
इन सड़कों को होगा कायाकल्प
-एनएच-31 मालगोदाम के सामने से शनिचरी मंदिर, चौक, आर्य समाज रोड तक-1.41 किमी
-बालेश्वर मंदिर मार्ग-500 मीटर
-श्री बालेश्वर नाथ मंदिर मार्ग से नया चौक होते हुए एनएच-31 तक -400 मीटर
-भृगु मंदिर के चारों तरफ होते हुए रामलीला मैदान मार्ग। 1.5 किमी
-
वर्जन
शहर की सड़कों को बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इन सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। सड़कों का सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे शहर के इस क्षेत्र के सभी मंदिरों तक के मार्ग बेहतर हो जाएंगे।
-इं. एसके सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड।