फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस टीम ने दो अंतरजनपदीय हेरोइन तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा के सिधागर घाट पर सोमवार की भोर में जांच के दौरान दो लोगों को 850 ग्राम हेरोइन, एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद हेराइन की कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रसड़ा पुलिस, स्वाट टीम और एंटी एक्टार्सन सेल परिक्षेत्र आजमगढ़ की टीम संयुक्त रूप से सोमवार की भोर में रसड़ा के सिधागर घाट बैरियर के पास चेंकिग कर रही थी कि इसी दौरान दो बाइक सवार को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार मनोज सिंह यादव ग्राम भटौली थाना कोतवाली नगर गाजीपुर के कब्जे से पिठ्ठु बैग में सफेद प्लास्टिक में 450 ग्राम हेरोइन, एक तंमचा व तीन कारतूस बरामद किया गया। संपूर्णानंद यादव ग्राम खजुहा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के पास लिए हुए पिठ्ठु बैग में रखे प्लास्टिक में से 400 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि वे पीजी कॉलेज गाजीपुर के छात्र एवं छात्र-नेता हैं। अपने आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करते हैं। हेरोइन को गाजीपुर से गोरखपुर के रास्ते नेपाल ले जाते हैं । मनोज सिंह यादव व संपूर्णानंद यादव के विरुद्ध रसड़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। एसपी ने इस सफलता पर कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा, एसआई अश्वनी पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस राजकुमार सिंह सहित टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें