फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर प्राथमिक सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, प्रकाश व विकलांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर जाने और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया है। इस संबंध में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को उभांव पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान स्थल पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय और मतदाताओं की सुविधा के लिए आवागमन की समीक्षा करते हुए इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं ।मतदान के दिन तक आयोग की मंशा के अनुसार सारी सुविधाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें