फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसी जांच को लेकर जल निगम में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीवर निर्माण में घोटाले की जांच के लिए लखनऊ से आई टीम साक्ष्य जुटाकर बुधवार को लौट गई। टीम विभाग के एमडी को रिपोर्ट सौंपेगी। टीम ने सीवर कार्य से संबधित बांड से लेकर भुगतान और हस्तांतरण तथा सिक्योरिटी मनी रिलीज करने में गड़बड़ियां पाई हैं।
विज्ञापन

शहर में जल निगम की ओर से पिछले 12 वर्ष से चल रहे सीवर निर्माण में करोड़ों के घोटाले की शिकायत लंबे से हो रही थी। मंगलवार को टीएसी की तीन सदस्यीय टीम ने निर्माण की जांच की। टीम ने देरशाम तक कार्यालय में पत्रावलियों को खंगाला। सीवर निर्माण का जायजा लिया। करीब आठ साल पहले सिटी जोन के नगर पालिका को हस्तांतरण होने के बाबत नगर पालिका जाकर भी कर्मियों से पूछताछ की। टीएसी टीम बुधवार को सुबह प्रदेश मुख्यालय को रवाना हो गई। सूत्रों की मानें तो टीम के हाथ सीवर निर्माण में गड़बड़ी के कई सबूत हाथ लगे हैं। टीम के मुखिया व व्यवस्था जल निगम लखनऊ के सचिव बीएल गौतम ने कई कागजातों की छाया प्रति जांच साथ ले गए। सूत्रों की मानें तो टीम ने सीवर निर्माण के लिए बने प्राक्कलन से लेकर विभाग की ओर से निर्धारित एजेंसी की ओर से किए गए सभी बांड की पड़ताल की है। बांड के सापेक्ष एजेंसी की ओर से विभाग के नाम से जमा की गई जमानत राशि के कागजातों को भी देखा है। टीम ने सिविल लाइन जोन में चल रहे सीवर निर्माण को भी देखा। टीम ने शहर का चक्रमण किया तो कई जगह सड़क पर मेन होल तक नहीं दिखे। इस बाबत अधिकारियों से पूछताछ की।
इस बाबत जल निगम के एक्सईएन कायम हुसैन ने बताया कि विभाग की टीएसी टीम आई थी और सीवर निर्माण से संबंधित शिकायतों की जांच की। टीम की ओर से जो भी दस्तावेज मांगे गए, सभी उपलब्ध कराए गए थे। टीम प्रदेश मुख्यालय को लौट गई है और जांच रिपोर्ट विभाग के प्रबंध निदेशक को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें