फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बाढ़ पीड़ित को मिले राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया /मनियर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने बाढ़ को लेकर स्थानीय डाकबंगले में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए रखें। हर पीड़ित को राहत सामग्री मिल जाए। कटान के लिहाज से बन्धों की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एडीएम मनोज सिंघल, बाढ़ एक्सईएन अशोक कुमार मौजूद थे। उधर मनियर में बाढ़ व कटान क्षेत्र ककरघटा में बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंची स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की सुधि ली।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि जनपद में नदियों का जलस्तर बढ़ाव पर है। यहां के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया कराई जाए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद यथाशीघ्र दी जाए। बाढ़ इलाकों में विशेेष सतर्कता रखने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
मंत्री स्वाती ने बाढ़ पीड़ितों को दिया स्थायी समाधान का भरोसा
मनियर। बाढ़ व कटान क्षेत्र ककरघटा में प्रोटोकॉल से मात्र 2 घंटा पहले बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंची स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की सुधि ली। गांव के लोगों ने कहा कि यह गांव खतरा के निशान पर चल रहा है। स्वाति सिंह ने कहा कि बाढ़ का पानी व बरसात कम हो जाने पर अगले साल के बरसात शुरू होने से पहले स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बाढ विभाग के अधिकारियों से बचाव के कार्यों में जानकारी मांगी। एक्सईएन ने पूरे जिले 47 करोड़ का प्रोजेक्ट पास होने की बात कही। इस पर उन्होंने ककरघटा गांव की जानकारी चाही तो अधिकारी चुप्पी साध गये। उन्होंने तुरन्त प्रोजेक्ट बनाकर भेजने का मांग किया। इस मौके पर बाढ़ विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता बी पी सिंह, एडीएम अशोक कुमार सिंघल, एडिशनल एसपी विजय पाल सिंह, सीओ बांसडीह अशोक सिंह, तहसीलदार बांसडीह पंडित शीवसागर दुबे, लेखपाल राजेश कुमार, प्रधान रामाशंकर यादव, पशु डॉक्टर प्रेम शंकर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें