फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस में दिखा देशप्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। नगर के ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की भव्य शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। इसमें हनुमान जी की नयनाभिराम झांकी का दर्शन करने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मानस मंदिर और यूनाइटेड क्लब के प्रांगण से प्रारंभ होकर शोभायात्रा मुख्य सड़क, त्रिमुहानी, बस स्टेशन, नगर पंचायत कार्यालय, रामलीला मैदान होते हुए गंतव्य पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर में निकाली गई महावीरी झंडा जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड बाजा से सुसज्जित जुलूस में सबसे आगे पताकाएं लहरा रही थी। गोड़उ, धोबउ आदि लोक नृत्य और गीत संगीत को देख लोग झूम उठे। महावीरी अखाड़ा के खिलाड़ियों के रोमांचक करतब आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में शिव परिवार, अग्नि और पृथ्वी मिसाइल, रामदरबार, राधा कृष्ण, शिव का तांडव, बजरंगी नृत्य समेत अन्य देवी देवताओं की मनोरम झांकियों का दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोलियां समां बांध रही थी। नगर क्षेत्र और आसपास के लोगों के अलावा दूरदराज और आसपास के जनपदों से हजारों लोगों ने विभिन्न रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इसके पूर्व मानस मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हवन, पूजन, अर्चन के पश्चात राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कनौजिया, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने मानस मंदिर से शोभायात्रा को रवाना किया। वहीं यूनाइटेड क्लब के प्रांगण में पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें