फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अब तक बिजली नसीब नहीं ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (बांसडीह)। नगर पंचायत के वार्ड-14 में अब तक बिजली आपूर्ति के लिए तार नहीं जोड़े जाने से लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने विगत वर्ष 2017 में ही मुख्यमंत्री नि:शुल्क कनेक्शन योजना के तहत कनेक्शन भी लिया है। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र बांसडीह पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात ज्ञापन विद्युत विभाग के एसडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिजली कनेक्शन लेने के एक साल बाद भी घरों में बिजली आनी तो दूर बिजली के तार तक नहीं खींचा गया। जिसके कारण हम लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। जबकि प्रदेश सरकार की मंशा है कि गाँव के अंतिम छोर पर बसने वाले व्यक्ति के घर में भी बिजली पहुंचे। लेकिन विद्युत विभाग के कुछ अधिकारी अपने कार्यो से सरकार की किरकिरी करा रहे है एवं उनकी कार्यशैली सरकार के मंशा के अनुरूप नहीं है। जिसको लेकर जल्द ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और बलिया जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा को अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर हरेराम वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, अभय पासवान, पार्वती देवी, सुशील देवी, राधिका देवी, सुमन वर्मा, फूलमती देवी, ओमप्रकाश प्रजापति सहित आदि उपस्थित रहे। इस बाबत विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन राजीव कुमार ने बताया कि यह जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर अविलंब विद्युत तार खींचकर उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें