फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बंद करने पर बिफरे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वित्तविहीन शिक्षकों ने अकारण अपना मानदेय बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को डीआईओस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी भी दे डाली। कहा कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार ही रास्ता है। धरना सभा को संबोधित करते हुए आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत शिक्षा महकमे के आला अफसरों को पत्र लिखकर मांग की गई है। लेकिन मामले में सूबे की सरकार पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा में 87 फीसदी से अधिक योगदान देने वाले वित्तविहीन विद्यालयों की छवि धूमिल करने के साथ ही प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण आचरण किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए तानाशाही आदेशों से शिक्षक आहत और भयभीत है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय अकारण बंद करना, परीक्षा के एक पाली का पारिश्रमिक कम किया जाना सहित अन्य मांगों को अगर सूबे की सरकार पूरा नहीं करती है तब तक शिक्षक बोर्ड परीक्षा एवं मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
इस मौके पर अजय कुमार सिंह, आलोक रंजन मिश्र, सतीश यादव, बृजकिशोर प्रजापति, चंद्रभूषण, रमेशचंद्र, हृदयानंद वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी वित्तविहीन शिक्षकों के मांगों का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें