फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल भ्रमक सूचना के खिलाफ आयोग से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव के दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए चुनाव पर प्रभाव डालने वाले मैसेज वायरल करने के मामले में नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के निर्दल उम्मीदवार अजय कुमार सोमवार को अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

आला अफसरों के नाम संबोधित पत्र में कहा है कि उन्हें चुनाव निशान के रूप में लड़का- लड़केे आवंटित किया गया था। उनके बढ़ते जनाधार तथा लोकप्रियता से घबराकर कुछ अराजकतत्वों ने सोशल मीडिया एवं मोबाइल पर गलत मैसेज वायरल किया गलत तथा अपमानजनक प्रचार से 25 तथा 26 नवंबर को उन्हे मानसिक अघात हुआ। जिसका चुनाव पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। इस मामले में जिला प्रशासन से भी पूर्व में शिकायत की गई है।मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए निर्दल उम्मीदवार ने चुनाव आयोग के प्रेक्षक राज्यनिर्वाचन आयोग राज्यपाल, राष्ट्रपति को पत्र भेजा। उधर नगरपालिका परिषद बलिया की निर्दल उम्मीदवार संध्या पांडेय ने भी अपने चुनाव चिह्न तलवार को हल्का प्रिंट करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक सौंपा है। जिसमें मांग किया है कि चुनाव चिह्न को हल्का प्रिंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें