देवस्थली विद्यापीठ में आयोजित स्पर्धा में वालीबाल खेलते छात्र।
- फोटो : ballia
देवस्थली विद्यापीठ में इंटर हाउस खेल उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लोहिया हाउस एवं प्रकाश हाउस के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य पी सी श्रीवास्तव में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में लोहिया हाउस ने नरेंद्र हाउस को 7-6 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई वही शेखर हाउस ने प्रकाश हाउस को 3-1 से हराकर अगले चक्कर में प्रवेश किया।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लोहिया हाउस ने प्रकाश हाउस को 21-17 से तथा प्रकाश हाउस ने 21 - 19 से विजयी होकर अगले चक्त्रस् में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रकाश हाउस ने नरेंद्र हाउस को 24 - 21 से पराजित किया। प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार जीत खेल का अभिन्न अंग है खिलाड़ियों को हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिये। बी के सिंह, विवेक सिंह, धीरेंद्र सिंह, डी एस सिंह, अजय सिंह, पूजा वर्मा आदि शिक्षक निर्णायक की भूमिका में रहे।