फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्त्रस्म ने तहसील समाधान दिवस का नाम परिवर्तित करते हुए बताया कि अब इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के नाम से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले की प्रत्येक तहसील पर आयोजित किया जायेगा। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश होगा तो वह आयोजन अगले कार्य दिवस में उसी तहसील पर सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक होगा।
विज्ञापन

रोस्टर जारी करते हुए बताया कि 16 अगस्त को रसड़ा में तथा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैरिया तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसी प्रकार क्त्रस्मश: 05 सितम्बर को बलिया व सिकन्दरपुर, 20 सितम्बर को बांसडीह व रसड़ा, 03 अक्टूबर को बेल्थरारोड़ व बलिया, 17 अक्टूबर को बैरिया व बांसडीह, 07 नवम्बर को सिकन्दरपुर व बेल्थरारोड़, 21 नवम्बर को रसड़ा व बैरिया, 05 दिसम्बर को बलिया व सिकन्दरपुर तथा 19 दिसम्बर को बांसडीह व रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में प्रभारी जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ सम्बन्धित तहसील के तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगें। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उक्त आयोजन में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें