बलिया। पं. दीनदयालय उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर जनपद के सभी विकास खण्ड़ों पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों का उद्देश्य आम जन के साथ समाज के दलित, निर्धन, शोषित और उपेक्षित वर्ग को सरकार की जन-कल्याणकारी व जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है।
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी के निर्देश पर नौ सेे 31 जुलाई तक विकास खण्ड़ गड़वार, चिलकहर, रसड़ा, नगरा, बेल्थरारोड़, नवानगर व पन्दह पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा चुका है तथा तीन अगस्त से विकास खण्ड़ मनियर, 08 अगस्त से बांसडीह, 16 अगस्त से बेरूआरबारी, 21 अगस्त से दुबहड़, 24 अगस्त से बेलहरी, 28 अगस्त से बैरिया, 04 सितम्बर से मुरली छपरा, 11 सितम्बर से रेवती, 14 सितम्बर से सोहांव, 18 सितम्बर से हनुमानगंज पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है।
जनपद स्तर पर 23 से 25 सितम्बर तक बापू भवन टाउन हाल परिसर में आयोजित होना है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सभी खण्ड़ विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह मेला/प्रदर्शनी के आयोजन का इंतजाम करें। साथ ही प्रदर्शनी में सभी सम्बन्धित विभाग भागीदरी करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।