फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक सप्ताह में चालू हो जाएगा लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के नये भवन में लगी लिफ्ट 13 साल बाद शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो एक सप्ताह के अंदर ही यह लिफ्ट काम करने लगेगी। 2004 में अस्पताल निर्माण के दौरान ही यह लिफ्ट लगाई गई थी लेकिन आज तक चली नहीं थी। जिसके कारण इसके कल पुर्जे तक खराब हो गए थे। सीएमएस के अथक प्रयास से नई मशीन लगाकर बंद लिफ्ट को चालू किया जा रहा है। जिससे मरीजों व तीमारदारों का वार्डों में जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह के अथक प्रयास से 2004 में जिला अस्पताल परिसर में 150 बेड का नया अस्पताल बनवाया गया। जिसमें लाखों रुपये की लागत से लिफ्ट भी लगवायी गयी थी। ताकि मरीजों व तीमारदारों को वार्डों में आने-जाने में सहूलियत मिल सके। अस्पताल तो चालू हो गया, लेकिन लिफ्ट आज तक चालू नहीं हो सकी। जिसके कारण लिफ्ट के मोटर व कल-पुर्जे खराब हो गए। लिफ्ट चालू करने के लिए कई बार तत्कालीन सीएमएस से शिकायत लोगों ने की। लेकिन किसी भी सीएमएस ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। अंत में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डा. जीसी मौर्या ने शासन को पत्र लिखा। जिसके बाद शासन ने दूसरे लिफ्ट के लिए धन संबंधित कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराया। धन उपलब्ध होने के बाद संस्था के इंजीनियर जिला अस्पताल पहुंचे और करीब दो माह से लिफ्ट को चालू करने में लगे हुए हैं। लिफ्ट के इंजीनियरों की माने तो दो-तीन दिन में लिफ्ट आरम्भ हो जाएगी।

लिफ्ट चालू करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में लिफ्ट का कार्य समाप्त हो जायेगा। ट्रायल के बाद लिफ्ट आम लोगों के लिए चालू कर दी जायेगी। - डा. जीसी मौर्या, सीएमएस,जिला अस्पताल , बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें