फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने फूंका आजम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूर्व कबीना मंत्री आजम खां के बयान से नाराज होकर मालगोदाम चौराहे पर शुक्रवार को पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खां के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से की।
विज्ञापन

विभाग संयोजक राकेश गुप्ता सोनू के नेतृत्व में अभाविप ने मालगोदाम चौराहे पर आजम खां का पुतला दहन किया। उन्होेंने कहा कि जिसे भी भारत माता से लगाव नहीं होगा उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। समाजवादी पार्टी का नेता मानसिक रोगी आजम खां के द्वारा भारतीय सेना पर की गई अमर्यादित टिप्पणी माफ करने योग्य नहीं है। उसे सरकार कठोर से कठोर दंड दे। कहा कि अब देश की विचारधारा बदल चुकी है ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए देश के युवा ही सक्षम है। ऐसे लोग भारत की धरती पर नहीं रहेंगे। जो खाते भारत के है और यहीं के सपूतों को गाली भी देते है। ऐसे लोगों को बीच चौराहे पर खड़ा करके सजा देने की जरूरत है, जिससे देश की आन, मान के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को कठोर से कठोर सजा देना ही न्याय संगत होगा। इस मौके पर इमरान खान, संदीप पांडेय, संजय गुप्ता, नंदकिशोर यादव, अवनीश चौबे, शिवम, विनोद सिंह यादव, अजय खरवार, अनिल गुप्ता, दुर्गेश, अंकित तिवारी, संजय, राकेश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें