फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर समाजवादियों ने चलाई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साइकिल चलाया। नेताओं ने पार्टी कार्यालय से इसकी शुरुआत की और शहीद चौके होते हुए कदम चौराहा पर स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। पार्टी कार्यालय पर विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया।
विज्ञापन


कदम चौराहा पर आयोजित सभा में श्री चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास, नौजवानों को रोजगार, किसानों की खुशहाली के जिम्मेदार लोगों का ध्यान भटकाकर हाथ में झाड़ू पकड़ा दिए हैं। कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का लाभ है।

सांसद नीरज शेखर ने कहा कि देश का गरीब महंगाई से कराह रहा है ऐसे में भूखे पेट योग कैसे करेगा। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है और उससे झाड़ू चलवाया जा रहा है, किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन लोगों से बैंकों में खाते खोलवाए जा रहे हैं। कहा कि झूठ की इमारत अब खड़ी नहीं रह सकती है। इस मौके पर लक्ष्मण गुप्ता, राजमंगल यादव, डा. विश्राम यादव, राघव सिंह, शिवजी चंदेल, हरेन्द्र गोंड, किशन प्रताप, सुभाष यादव, परवेज रोशन, चंदन यादव, राणा कुणाल, बरमेश्वर प्रधान, अजीत यादव, रामेश्वर पासवान, पल्लू जायसवाल, विनोद सिंह, मंटू लाल, बिकाऊ गोंड, राकेश यादव, अविनाश सिंह, अदालत, रामराज यादव, मुरली यादव, विश्वनाथ प्रधान, कुश कुमार साहनी, विजय शंकर मंगोलपारी, सोनू यादव, बिहारी गुप्ता, विक्रांत सिंह, सैयद सलाहुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन



बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल चलाई। फेफना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मापुर बंधा से चितबड़ागांव होते हुए फेफना तक साइकिल यात्रा की। इस मौके पर अभिराम सिंह दारा, वंशीधर यादव, प्रदीप गुप्ता, जयपाल यादव, प्रभुनाथ पहलवान, राम अवध वमा, रामेश्वर सिंह यादव, रोहित यादव आदि थे।

बैरिया संवाददाता के अनुसार सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बैरिया से सुरेमनपुर तक करीब पांच किमी साइकिल चलाई। इस मौके पर उमेश यादव, अरविन्द सिंह सेंगर, अरुण यादव, बलराम मौर्य, निर्भय नारायन सिंह, निर्भय सिंह गहलौत आदि थे।
सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार योग दिवस पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा सिकंदरपुर डाक बंगले से शुरु होकर सिकंदरपुर चौराहा, बाजार चौक से होकर सिकंदरपुर डाक बंगला पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर डा. मदन राय, रवि यादव, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, जयराम पांडेय, खुर्शीद आलम, जितेश कुमार वर्मा, कमलेश यादव, देवेन्द्र यादव आदि थे।


साइकिल यात्रा निकाल हरियाली के प्रति किया जागरूक
बेल्थरारोड। समाजवादी पार्टी की ओर से योग दिवस और पर्यावरण बचाओ कार्यक्त्रस्म के तहत बुधवार को साइकल यात्रा निकाली गई। रेलवे प्रांगण से प्रारंभ होकर साइकल यात्रा नारे लगाते हुए मुख्य सड़क, त्रिमुहानी ,चौकिया मोड होते हुए पूर्व विधायक गोरख पासवान के आवास पर पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद की अध्यक्षता में हुई सभा में पर्यावरण संरक्षण के लिए जोर-शोर से जुट जाने का संकल्प व्यक्त किया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने हरियाली बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, मतलुब अख्तर, ध्रुव यादव, सुनील कुमार टिंकू ,रुद्र प्रताप यादव ,सतीश यादव, गीता देवी, राम लखन ,दानिश फिरोज ,रामाश्रय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें