फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरओ प्लांट का निर्माण शुरू, मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर (बलिया)। क्षेत्र के गांव कर्ण छपरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर मंगलवार को सांसद भरत सिंह और स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान सांसद और विधायक ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कर्ण छपरा लगी चौपाल में पूर्व प्रधान कृष्णा सिंह ने सांसद और विधायक को विकास कार्यों से संबंधित सूची सौंपी। इसमें गांव में शुद्ध पेयजल, जर्जर मार्ग, बिजली के जर्जर तार, शिव मंदिर पर कम्युनिटी हाल, किसानों की मिट्टी जांच कराने के लिए विकास खंड मुरली छपरा में लैब निर्माण की मांग उठाई गई। सांसद ने दावा किया कि शुद्ध पेयजल के लिए तीन जगह आरओ प्लांट की मंजूरी दे दी गई है। निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। पंद्रह लाख की लागत से प्राचीन शिव मंदिर पर कम्युनिटी हाल बनवाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास के लिए खाते में अभी 66 लाख रुपये आए हैं। इस मौके पर दुर्ग विजय सिंह झलन, श्रीभगवान सिंह, मंटू बिन्द, तारकेश्वर गोंड, छट्ठू सिंह, नागेन्द्र सिंह, बब्बन सिंह, हरीकिशुन सिंह, बयासी सिंह, कृष्णदेव सिंह, सौरभ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें