फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी के 19वें दिन गहने लेकर प्रेमी के साथ चली गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। शादी के 19वें दिन विवाहिता ससुराल से सोने-चांदी के गहने लेकर मायके से आए प्रेमी के साथ चली गई। पति ने प्रेमी पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के दबाव पर नवविवाहिता थाने पहुंची और कहा कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से गई थी। पुलिस ने प्रेमी के पिता को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की है। यहां के एक युवक की शादी सुरेमनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में 19 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के 19 दिन बाद 10 मार्च को प्रेमी राहुल सिंह विवाहिता की ससुराल पहुंचा।
मायके से आने की बात कहकर उससे कमरे में मिलने गया। घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच विवाहिता सारे गहने समेटकर युवक के साथ बाइक से चली गई। घर के लोगों ने उसे बाइक पर जाते हुए देखा। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक विवाहिता और उसका प्रेमी भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना विवाहिता के पति ने मायके पक्ष के लोगों को दी। युवती के पिता ने राहुल सिंह का नाम बताया। कहा कि वही उनकी बेटी को ले जा सकता है। इसके बाद पति ने बैरिया थाने में राहुल के खिलाफ पत्नी के अपहरण की तहरीर दी। 11 मार्च को राहुल सिंह के खिलाफ पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की।
शनिवार की सुबह पुलिस के दबाव में विवाहिता बैरिया थाने पहुंची। बताया कि वह अपनी मर्जी से राहुल के साथ गई थी। उससे प्रेम करती है और उसके साथ ही रहेगी। बुलाने के बाद भी प्रेमी राहुल थाने नहीं पहुंचा था।। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि विवाहिता बालिग है। राहुल के पिता को थाने बुलाया गया है। प्रेमी के आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें