फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों की याद में 1857 बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों के सम्मान में शुक्रवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के 1857 बच्चों ने अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्त्वाधान व अरुण मणि के नेतृत्व में रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

200 मीटर लम्बे तिरंगा ध्वज व भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमूर्ति बनें बच्चों की झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। रामलीला मैदान में भारत माता व राष्ट्रीय व स्थानीय अमर बलिदानियों के चित्रों के समक्ष पुष्पार्चन व दीपार्चन के बाद यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें सम्मिलित जनमानस द्वारा भारत माता की जय, अमर बलिदानियों के जयघोष किया जा रहा था। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर एलआईसी तिराहा, मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन, विशुनीपुर, ओकडेनगंज पुलिस चौकी, चौक, हनुमानगढ़ी होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची, जहां भारत माता का पूजन व आरती हुई। वन्देमातरम गीत के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले अमर बलिदानियों व सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। रास्ते में जगह जगह इस तिरंगा यात्रा पर लोगों द्वारा पुष्पवर्षा किया गया। यात्रा में संयोजक संतोष सिंह के अलावा परमेश्वरनश्री, जिला प्रचारक सत्येन्द्र, मारुति नन्दन, सचिन, अक्षय ठाकुर, जगदीश सिंह, अनिल सिंह, संजय कश्यप, अरविंद सिंह, निर्भय शंकर उपाध्याय,ओम प्रकाश मिश्र, लव, शिवम मिश्र आदि शामिल रहे।
------
ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा की धूम
रसड़ा/बेल्थरारोड/बांसडीह/सुखपुरा। रसड़ा के भगत सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में अमृत महोत्सव का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुआ। इसमें नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अमरशहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज और कोचिंग के छात्रों ने भाग लिया। भारत माता की आरती के साथ की गई। धर्म जागरण प्रमुख अभय, प्राचार्य राम कुमार राम, महन्थ कौशलेन्द्र गिरी, सुरेश मिश्र, कौशल किशोर गुप्ता, श्री प्रकाश, बिरराज सिंह, श्याम कृष्ण गोयल, प्रेम किशोर, अजय ठाकुर, गणेश तिवारी, कन्हैया जयसवाल, आदि उपस्थित रहे। संचालन रमेश राय ने किया। बेल्थरारोड नगर के डीएवी इंटर कालेज में मुख्य अतिथि सह प्रांत कार्यवाह विनय रहे। कहा कि देश की बागडोर आज के नौजवानों के कंधों पर है। संकल्प लीजिए कि राष्ट्रभावना, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए मां भारती की सेवा करेंगे। अध्यक्षता रमेश कुमार ने की। प्रधानाचार्य नगेश, डॉ.आलोक गिरि, संजय बरनवाल, विजय प्रताप आदि थे। बांसडीह के द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कालेज में 75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया। यात्रा ने महाविद्यालय से सब्जी मंडी स्थित गांधी प्रतिमा, सप्तर्षि द्वार, अंडकर तिराहा, बड़ी बाजार, कोतवाली, बैंक होते हुए नगर का भ्रमण किया। अभिनव पाठक, सुधा पाण्डेय, सुरेश ठाकुर, डॉ. हरिमोहन सिंह, मनोज चतुर्वेदी, वेद प्रकाश सिंह, मधु सिंह, आकांक्षा, विंध्याचल, प्रियंका पांडेय, गौरव, हिमांशु आदि थे। इंटर कॉलेज सुखपुरा के प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला प्रचारक सत्येंद्र ने गोष्ठी की शुरुआत की। शहीदों के शौर्य और पराक्रम का गुणगान किया। कहा कि इस माटी के लोगों ने हंसते-हंसते आजादी के लिए अपनी जान दे दी। ऐसे सैकड़ों लोग इस जनपद में जन्म लिए थे। मुख्य वक्ता प्रो. रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि बलिया देश का सबसे पहले आजाद होने वाला जिला है। जनपद को आजाद कराने वाले वीर सपूतों में मंगल पांडेय,राजकुमार बाघ सहित सैकड़ों ऐसे गुमनाम नाम है जिनकी बदौलत जनपद विश्व पटल पर अपना नाम स्वर्णिम अक्षर में अंकित कराता है। कॉलेज के प्रबंधक और सेवा भारती के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान की गौरव गाथा सुनकर लोगों के जेहन में गर्व की अनुभूति हो रही है। महातम पांडेय, नरेंद्र सिंह, गुड्डू यादव, रोशन सिंह, अजय प्रताप सिंह, हवलदार राम, अरुण यादव, संजय गुप्ता, हरेंद्र सरोज, अजय पाठक आदि थे।
विज्ञापन

छात्रों ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड
छात्रों ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड
बलिया। आजादी के अमृत महोत्स पर क्षेत्र के आरके मिशन स्कूल. विहान पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सनबीम स्कूल सहित अन्य कई स्कूलों के छात्रों ने डाक विभाग की मुहिम के साथ हजारों की संख्या में प्रधानमंत्री को ऽआजादी के अकीर्तिक नायकऽ व ऽआजादी के 100 साल बाद भारतऽ विषय पर पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र लिख कर भेजा।
सूचना विभाग और डाक विभाग की संयुक्त मुहिम में 20 दिसम्बर तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्ट कार्ड लिख कर भेजना है। डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी मंडल के दो लाख छात्र छात्राओं को पीएम को पोस्ट कार्ड भेजा है। इसमें बलिया जनपद से हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने पत्र लिखा है। वाराणसी मंडल के पीएमजी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सर्वोत्तम पत्र लिखने वाले छात्रों को जनवरी में प्रधान मंत्री से मिलने का सुअवसर प्राप्त होगा। रसड़ा के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में पोस्टकार्ड लेखन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिए।कक्षा 6 से 12 तक की छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रमेश राय ने कहा की देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें