फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूसरे दिन जांची गई 18565 कॉपियां

विज्ञापन
नगर के टाउन इंटर कालेज में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन लॉकडाउन के बीच दूसरे दिन बुधवार को जिले के चार केंद्रों पर शुरू रहा और मूल्यांकन ने गति भी पकड़ी। दूसरे दिन परीक्षकों की संख्या में इजाफा हुआ और बुधवार को 492 परीक्षकों ने कुल 18565 कॉपियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

जनपद में सभी चार मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन लॉकडाउन में दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सभी केंद्रों पर कुल 492 परीक्षकों ने 18565 कॉपियों को जांचा। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज पर 86 परीक्षकों ने 4244, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर 136 परीक्षकों ने 5440, टाउन इंटर कॉलेज पर 168 परीक्षकों ने 5125 व कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 102 परीक्षकों ने कुल 3756 कॉपियां जांची। बता दें कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व टाउन इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल तथा राजकीय इंटर कॉलेज व कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की कापिंयां जांची जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी पकड़ रहा है। प्रयास होगा कि 25 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें