फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रचार वाहन के चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा कोलकला में रविवार को लाउड स्पीकर बंदी नहीं करने पर दो युवकों ने भाजपा के प्रचार वाहन के चालक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रचार वाहन का चालक बांसडीह थाना क्षेत्र के गोड़घप्पा निवासी प्रमोद तिवारी (27) पुत्र नन्हकू तिवारी रविवार की दोपहर दो बजे कोलकला में प्रचार के लिए वाहन लेकर गया था। इसी दौरान दो युवकों ने वाहन रोककर लाउड स्पीकर बंद करने की बात कही। चालक ने जब यह कहा कि यह प्रचार वाहन है और इसका परमिट है तो नाराज युवकों ने चालक की पिटाई कर दी और गाड़ी में लगा झंडा निकाल कर फेंक दिया। चेतावनी दी कि इधर गाड़ी लेकर आओगे तो अंजाम ठीक नहीं होगा। चालक ने बांसडीह भाजपा कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी दी। इसकी सूचना भाजपा के जिलाध्यक्ष बिनोदशंकर दुबे को दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों सहतवार थाने पर पहुंचकर इसकी शिकायत सहतवार थानाध्यक्ष से की। थानाध्यक्ष ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की सूचना पर बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह, बांसडीह कोतवाल गगनराज सिंह, रेवती एसएचओ राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

सीओ बासडीह अशोक सिंह ने भाजपा के निजी वाहन के चालक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। मामले में शांतिभंग में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें