फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी किसानों की भी खरीद नहीं, केंद्र प्रभारी बोल रहे हाउस फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद पचास फीसदी भी नहीं हो पाई है कि कुछ केंद्रों ने किसानों का गेहूं लेने से यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि गेहूं रखने की जगह नहीं है। ऐसे में किसान गेहूं बेचने के लिए भटक रहे हैं। किसानों की मानें तो क्रय केंद्र पर गेहूं का मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित है जबकि बाजार में महज 1500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद न होने के कारण किसान मजबूरन बाजारों में कम दर पर गेहूं बेचने को मजबूर है। हाट गोदाम लालगंज स्थित क्रय केंद्र पर अब तक 40 किसानों से कुल 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से सिर्फ 23 किसानों का भुगतान हो पाया है। इसके अलावा गोपालनगर के किसान जगदीश यादव, नौबरार के रामनिवास यादव, ग्यासपुर के योगेंद्र, भोपालपुर के रामजी यादव, ललन पांडेय, अशोक यादव सहित 17 किसान भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, चांदपुर निवासी किसान प्रेमशंकर पाण्डेय, मुरलीछपरा के मदन प्रसाद यादव, इब्राहिमाबाद के शिवकुमार सिंह, रामपुर के कृष्णकुमार सिंह, बहुआरा के संतोष मिश्र सहित 176 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए टोकन लिया है लेकिन इनकी खरीदारी नहीं हो रही है।
किसानों का कहना है कि जब गेहूं बेचने की बात करते हैं तो लालगंज के मार्केटिंग इंस्पेक्टर 15 जून तक हाउस फुल की बात कहकर हमें लौटा देते हैं। किसानों का कहना है कि अगले वर्ष गेहूं बेचने में इतनी दिक्कत नही हुई थी लेकिन इस बार क्रय केंद्रो पर हीलाहवाली की जा रही है। किसानों ने यह भी कहा कि गेहूं 50 किलो के बजाय 50 किलो 700 ग्राम तौल की जाती है। इस बाबत मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि 15 जून तक के लिए किसानों को टोकन दे दिया गया है। अब अन्य किसानों का गेहूं खरीदना संभव नहीं है।
विज्ञापन

हाट गोदाम लालगंज स्थित क्रय केंद्र पर किसानों से क्रय किए गए सैकड़ों क्विंटल गेहूं शुक्रवार को आई बारिश में भींग गया। आलम यह है कि क्रय केंद्र पर गेहूं को खुले आसमान के नीचे रखा गया है और बारिश से बचाने का कोई इंतजाम नहीं है।

गेहूं क्रय केंद्रों पर सभी किसानों के गेहूं की खरीदारी की जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारियों को आदेशित किया जाएगा कि सभी किसानों के गेहूं की खरीद करें, भले ही मजदूर बढ़ा दें।- विनीत कुमार जैन, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें