फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2566 पीठासीन अधिकारियों के लिए पैकेट बनाने का काम शुरु

विज्ञापन
2566 पीठासीन अधिकारियों के लिए पैकेट बनाने का काम शुरु - फोटो : Preparation of packet for Presiding Officers
विज्ञापन
बलिया। लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मॉडल तहसील स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए स्टेशनरी का पैकेट बनाने का काम शुुरू हो गया है। इस कार्य में करीब एक दर्जन कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के दौरान बूथ पर पीठासीन अधिकारी को विभिन्न तरह के कागजात व अभिलेख उपलब्ध कराए जाते हैं जिसे बूथ पर मतदान के दौरान ही भरना होता है। इसमें मतदाताओं की संख्या, मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या के साथ ही महिला व पुरुष मतदाता का ब्योरा अंकित किया जाता है। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी को चैलेंजिंग प्रपत्र भी दिया जाता है। जिले में कुल 2566 बूथों पर मतदान कराया जाना है लिहाजा इतने ही पीठासीन अधिकारियों के लिए पैकेट भी बनाए जाने हैं। शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों के लिए पैकेट बनाने का काम शुरू हो गया। मॉडल तहसील के सभागार में शुरू हुए इस काम के लिए एक दर्जन कर्मचारी लगाए हैं जहां किसी को भी बिना अनुमति प्रवेश की इजाजत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें