फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के गलत नीतियों पर बिफरे दूरसंचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मांगों को लेकर बीएसएनएल कार्यालय पर अधिकारी एवं कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी कार्यालय कक्षों में तालेबंदी कर सरकार के नीतियों का विरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। कर्मचारियों तीन दिवसीय हड़ताल के माध्यम से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष पीएन चौधरी ने कहा कि सरकार ने बीएसएनएल को अब तक फोर जी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस आवंटित नहीं किया। पूरे भारतवर्ष के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में लगातार सेवा देने के बाद भी बीएसएनएल को आखिर अब तक फोर जी स्पेक्ट्रम क्यों नहीं आवंटित किया गया। जिससे आम नागरिकों के साथ ही कर्मचारियों में आक्रोश है। सरकार एक निजी कंपनी को फोर जी का लाइसेंस देकर सभी के हकों पर कुठाराघात कर रही है। जबकि उसकी सेवाएं संतोषजनक नहीं हैं। कहा कि तीसरे वेतन पुनरीक्षण का पंद्रह फीसदी फिटमेंट के साथ निराकरण किया जाय। बाकी बचे दो वेतन पुनरीक्षण के लिए कमेटी के शेष मुद्दों तथा पेंशन मुद्दों का निराकरण किया जाय। कर्मचारियों ने एक सुर में चेताया कि केंद्र सरकार यदि हमारी मांगें नहीं मानती है तो ये आंदोलन उग्र रूप ले लेगा। इस मौके पर सीटू के संयोजक अजीत सिंह ने आंदोलन को समर्थन दिया। सीटू नेता सुभाष सिंह ने कहा कि बीएसएनएल को फोर जी स्पेक्ट्रम आवंटित न करना राष्ट्र के साथ धोखा है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ वर्मा, मन्नू सिंह, शिवदयाल गुप्त, परमात्मानंद राम, नित्यानंद ओझा, प्रदीप वर्मा, रघुवंश, अवध नारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें