बलिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) बलिया इकाई ने जिलाध्यक्ष बद्री नाथ पांडेय के नेतृत्व में बाबा भृगु मंदिर में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों को 1151 दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जवानों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का रखा। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा और वहां के पीएम इमरान खान का पुतला फूंका।
डॉ. शत्रुघ्न पांडेय और प्रदेश सचिव मंटु मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रथम दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संगठन के लोगों ने 1151 दीप भृगुमंदिर परिसर में प्रज्ज्वलित किया। प्रदेश सचिव मंटु मिश्रा ने कहा कि केंद्र की सरकार शहीद जवानों के सम्मान में 14 फरवरी को शोक दिवस के रूप में राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करे। जिलाध्यक्ष बद्री नाथ पांडेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 तत्काल हटाया जाये। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, अमित पांडेय, देवेश तिवारी, रविकांत चौबे, आनंदमणि द्विवेदी, कृष्णा पांडेय, अनुग्रह पांडेय, निक्कु पांडेय, अजय भारद्वाज, आशीष पांडेय, आशीष मिश्रा, सिन्कु मिश्रा, कैलाश पति मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।