फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए हरिजन बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। खरौनी के हरिजन बस्ती के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में मंगलवार को तहसील पर उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र की सड़कों पर और उसके किनारे जाम नालियों की सफाई और पानी के निकासी की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द होगा।
विज्ञापन

जहां चारों तरफ स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, वहीं विकासखंड बांसडीह के खरौनी गांव स्थित हरिजन बस्ती में मुख्य सड़क पर वर्षों से नाबदान का पानी बह रहा है और सड़क पर ही इकट्ठा होकर दुर्गंध फैला रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिकायत पोर्टल पर भी इस समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री के यहां से जिलाधिकारी के यहां पत्र पहुंचते ही, उपजिलाधिकारी बांसडीह को इस समस्या के हल के लिए निर्देशित कर दिया।
उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी बांसडीह नंदलाल कुमार ने खरौनी गांव पहुंच कर पानी निकासी के विकल्पों को देखा। मोहल्लावासियों की माने तो इसका निकास कहीं नहीं है। राजागांव खरौनी पहुंचे खंड विकास अधिकारी नंद लाल ने उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है जिसमें लगभग 500 मीटर लंबी नाली बनाने और उसमें 150 मीटर की पाइप भी लगाने की सिफारिश की गई है। इस पर लगभग दस लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें