फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जनपद के गंगा व घाघरा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान पुण्य किया और मंदिरों में पूजा अर्चना भी किया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार की भोर में गंगा और घाघरा नदी के विभिन्न तटों पर लोगों ने स्नान किया। इस दौरान शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, हैबतपुर घाट, मझौवा घाट, पचरुखिया घाट, भरौली घाट आदि पर हजारों नर-नारियों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिलकुट, तिल, चावल, आलू आदि ब्राह्मणों को दान के पश्चात मंदिरों में पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उधर, तुर्तीपार और बेल्थरा बाजार घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नदी तक पहुंचने वाले मार्गों पर लोगों का तांता लगा रहा। तुर्तीपार घाट पर प्रधान आलोक सिंह और बेल्थरा बाजार घाट पर प्रधान सतीश गुप्त की ओर से स्नानार्थियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं के तटों पर पहुंचने का क्रम रविवार से ही शुरू हो गया जो सोमवार को जारी रहा। नदी तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ने से संबंधित क्षेत्रों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें